Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 365 बोतल शराब-बियर जब्त, दो गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बोकारो में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 365 बोतल शराब-बियर जब्त, दो गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 365 बोतल शराब-बियर जब्त, दो गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    झारखंड़ के बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाइन होटल और जनरल स्टोर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की है। देर रात हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के समीप स्थित एक लाइन होटल में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने बिना देर किए रेलवे फाटक के पास स्थित अमर लाइन होटल और उसके बगल में मौजूद सुमित्रा जनरल स्टोर पर एक साथ दबिश दी।

    छापेमारी के दौरान पुलिस को दोनों प्रतिष्ठानों से विभिन्न ब्रांडों की 264 बोतल अंग्रेजी शराब और 101 बोतल/केन बियर बरामद हुई। जब पुलिस ने शराब के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग की तो संचालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अमर लाइन होटल के मैनेजर अविनाश सिंह और सुमित्रा जनरल स्टोर के मालिक सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध शराब का यह नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    पवन कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी बोकारो

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाल श्रम से बचाने का आह्वान
    Next Article जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    July 27, 2026

    तुलसी भवन की निबंध प्रतियोगिता में आराध्या सिन्हा प्रथम, 23 अगस्त को होंगे सम्मानित

    July 27, 2026

    एक परीक्षा का पर्चा तय नहीं कर सकता जिंदगी: NEET प्रेशर में महाराष्ट्र की अंकिता ने दी जान

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    तुलसी भवन की निबंध प्रतियोगिता में आराध्या सिन्हा प्रथम, 23 अगस्त को होंगे सम्मानित

    एक परीक्षा का पर्चा तय नहीं कर सकता जिंदगी: NEET प्रेशर में महाराष्ट्र की अंकिता ने दी जान

    कार्यवाही बाधित करना लोकतंत्र के हित में नहीं: विपक्ष के विरोध पर गंभीर चिंता

    कार्यवाही बाधित करना: संसद में बहस ही लोकतंत्र का असली हथियार

    गुरु पूर्णिमा: मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति

    भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: संसद की गरिमा और विपक्ष की जिम्मेदारी

    गुरु पूर्णिमा: मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति

    गुरु पूर्णिमा: गुरु की शक्ति जो मनुष्य को मनुष्य बनाती है

    NEET के प्रैशर में महाराष्ट्र की अंकिता ने दी जान: डॉक्टर बनने का सपना टूटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.