राष्ट्र संवाद संवाददाता
सड़क निर्माता कंपनी जे एआरडीसीएल के सफ़ाई कर्मियों द्वारा बकाए वेतन का भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार से आयोजित हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान गुरुवार को मजदूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व सफाईकर्मियों ने कांड्रा टोल के समीप स्थित कार्यालय के धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने प्रबंधन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी कर अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर सफाईकर्मियों ने बताया कि प्रबंधन शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो वे कांड्रा टॉल को बंद कराने पर बाध्य होंगे। धरना स्थल पर यूनियन नेता गणेश टुडू, धनीराम बेसरा समेत सभी सफाईकर्मी मौजूद रहे। इधर, सफ़ाई कर्मियों के हड़ताल पर चल जाने से टाटा-कांड्रा, चौका, सरायकेला मुख्य सड़क का सफ़ाई कार्य पूर्ण रूप से ठप्प हो गया है जिससे कई स्थानों पर कचड़ो का अंबार लग गया है।

