Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    कहा – हिरासत में बर्बरता लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करती है, जनता में भय नहीं, विश्वास पैदा करना पुलिस की जिम्मेदारी

    जमशेदपुर/पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा द्वारा कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित मारपीट, झूठे मामले में फंसाने की धमकी और रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। इस बीच पीड़ित की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    *एमजीएम पहुंचे विधायक, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा*

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार मंगलवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे और पीड़ित श्यामा प्रसाद बेरा का हालचाल जाना। विधायक ने बताया कि वह राज्यसभा चुनाव के सिलसिले में रांची में थे और शहर लौटते ही सीधे अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला या शिकायत नहीं रही, उसके साथ इस प्रकार की कथित बर्बरता बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से पुलिस और जनता के बीच विश्वास कमजोर होता है तथा लोग पुलिस को भरोसे के बजाय भय की नजर से देखने लगते हैं।

    *दोषियों पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई हो : संजीव सरदार*

    पत्रकारों से बातचीत में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आरोप सही हैं तो यह पुलिस व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के पैरों में गंभीर चोटें हैं, शरीर पर प्रताड़ना के निशान हैं और मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। विधायक ने बताया कि उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत करा दिया है तथा डीआईजी और डीजीपी से भी शिकायत करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण को उठाएंगे। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर विभागीय और कानूनी दोनों प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    *गंभीर हालत में एमजीएम रेफर, शरीर पर चोट के निशान*

    परिजनों के अनुसार, श्यामा प्रसाद बेरा पहले से शुगर, ब्लड प्रेशर और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। कथित मारपीट के कारण उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, पैरों की चमड़ी फट गई है और टांके लगाने पड़े हैं। पूरे शरीर में सूजन होने तथा स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें पोटका सीएचसी से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। परिवार का आरोप है कि पुलिस हिरासत में प्रताड़ना के बाद उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी पोटका में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया जिसमे बाद एमएम अस्पताल रेफेर कर दिया गया। परिवार द्वारा भी मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू
    Next Article नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    Related Posts

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    June 9, 2026

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    जयदा सुवर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला

    चांडिल कॉलेज में कुड़मालि पढ़ाई शुरू करने की मांग

    पुण्यतिथि पर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब ने धरती आबा को किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.