Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    शनिवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट, बिष्टुपुर के आसपास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    पुलिस टीम ने बेलीबोधन घाट क्षेत्र में पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान निहाल कुमार गुप्ता (19 वर्ष) के रूप में हुई। वह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित महावीर नगर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों में दहशत फैलाने और उन्हें डराने-धमकाने के उद्देश्य से हथियार रखता था। इस संबंध में बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 69/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियार के स्रोत की भी जांच कर रही है। छापामारी अभियान में थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण
    Next Article पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Related Posts

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.