राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा के सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड पंडाल के मैदान में जिला के ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई इस बैठक में विद्युत विभाग के ठेकेदार मंडल कंस्ट्रक्शन के द्वारा अंडर केबलिंग किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधान से ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया ।इसमें मंडल कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर विपिन चौहान भी शामिल थे एवं ग्राम प्रधान के द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी से लिखित लिया गया कि एक महीने के अंदर पूरे काम को कंप्लीट कर लिया जाएगा ,साथ ही साथ सुरक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी अगर किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसकी भरपाई ठेका कंपनी करेगी ।
साथ ही साथ काम होते साथ ही साफ सफाई कर दिया जाएगा ।
सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दी जाएगी एवं ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसकी भी जिम्मेदारी ठेका कंपनी के द्वारा ली जाएगी।
ठेका कंपनी के सुपरवाइजर के द्वारा भी लिखित हस्ताक्षर कर आश्वासन दिया है ।लगातार ठेका कंपनी के द्वारा केबलिंग में गंदगी फैलाने से जगह-जगह गड्ढा किए जाने से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया था ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान के साथ कमेटी के अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, बबलू गुप्ता ,पंकज कुमार शर्मा ,प्रीतम महानती ,दीपक कुमार गुप्ता ,धर्मचंद गुप्ता शामिल थे।

