दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश
राष्ट्र संवाद संवादाता
दिल्ली के मालवीय नगर में हुई आग लगी की घटना के बाद पूरे देश में होटल प्रबंधन को लेकर लोगों में घुसा नजर आ रहा है। होटल के फायर सेफ्टी और होटल के निर्माण में नक्शे का विचारण भी एक बड़ा मुद्दा बन गया है।
इसको लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने भी जांच का आदेश दिया है।
बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने इस मामले को गंभीर मानते हुए चास और बेरमो एसडीएम को जांच का जिम्मा दिया।
बोकारो जिले के अभी होटल में इस तरह की शिकायत मिलने की बात डीसी ने कही है उन्होंने कहा कि फायर एक्जिस्ट वाले रास्ते पर भी सामानों के रखरखाव की जानकारी मिल रही है उन्होंने कहा कि मानव क्षति सबसे बड़ी छाती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी होटल में नियम के विरुद्ध कार्य और फायर सेफ्टी नहीं पाया जाएगा, वैसे होटल को बंद करने का भी काम किया जाएगा।
बोकारो जिले में तीन दर्जन से अधिक होटल संचालित होते हैं जिसमें 3 स्टार होटल भी शामिल है।
अजय नाथ झा, डीसी बोकारो

