Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: राज्यभर में कार्यरत सफाई एवं स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर यूथ इंटक ने आवाज बुलंद की है। यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला श्रम आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपकर सफाई कर्मियों की सुविधाएं, सुरक्षा और सामाजिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।
    सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सफाई एवं स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम कर शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में अहम योगदान देते हैं, लेकिन उन्हें अब भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
    मांगपत्र में साप्ताहिक अवकाश के दौरान वेतन कटौती पर रोक लगाने, मेडिकल अलाउंस उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय अवकाश, आकस्मिक अवकाश और बीमार अवकाश की सुविधा देने की मांग की गई है। इसके अलावा सभी सफाई कर्मियों को जीवन बीमा, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और फाइनल सेटलमेंट जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।
    यूथ इंटक ने सफाई कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह मास्क, दस्ताने, सुरक्षा जूते और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने न्यूनतम वेतन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा और इलाज की व्यवस्था करने, ठेका प्रथा में पारदर्शिता लाने तथा श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने की भी मांग की।
    इसके साथ ही सफाई कर्मियों की नियमित नियुक्ति, स्थायीकरण और कार्य के निर्धारित घंटे तय करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि ये मांगें केवल श्रमिकों के अधिकारों से नहीं, बल्कि उनकी गरिमा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से भी जुड़ी हुई हैं।
    संगठन ने प्रशासन और राज्य सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की, ताकि सफाई कर्मियों को उनका उचित अधिकार और सम्मान मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत
    Next Article हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    Related Posts

    Sharmanak 7 saal ki bacchi ke saath duskarm

    July 20, 2026

    विष्णू नाथ तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त

    July 20, 2026

    नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Sharmanak 7 saal ki bacchi ke saath duskarm

    विष्णू नाथ तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त

    नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला

    गोलमुरी मार्केट की पान दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान ले उड़े चोर

    आरएसबी ग्रुप ने मनाया ‘एक पहल’ वार्षिक उत्सव का चौथा संस्करण – सपनों से आगे के भविष्य का संकल्प

    गोलमुरी में चोरी की वारदातों पर भाजपा का कड़ा रुख, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग : दिनेश कुमार

    सावन से पहले आषाढ़ी पूजा संपन्न, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

    नौकरी की मांग को लेकर बोकारो जनरल अस्पताल में हंगामा।

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.