Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व दुग्ध दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कांड्रा में कार्यक्रम आयोजित
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विश्व दुग्ध दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कांड्रा में कार्यक्रम आयोजित

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    कृषि विज्ञान केंद्र, सरायकेला-खरसावां (बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची) द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर कांड्रा के आजाद बस्ती में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक सह केंद्र के प्रमुख डॉ. पंकज सेठ उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध एक संपूर्ण आहार है, जो मानव के लिए अमृत के समान है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व दुग्ध दिवस महज एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा आंदोलन है जो दूध को एक महत्वपूर्ण और सुलभ खाद्य स्रोत के रूप में उजागर करता है। दूध हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है, मांसपेशियों के विकास में मदद करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यदि हर व्यक्ति रोज एक गिलास दूध का सेवन करे, तो वह कई प्रकार के रोगों से दूर रह सकता है।डॉ. पंकज सेठ ने देश और राज्य के दुग्ध उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े साझा करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन चुका है, जो कुल वैश्विक उत्पादन में लगभग 25% का योगदान देता है। देश में कुल दुग्ध उत्पादन लगभग 240-247 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। भारत में प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता 470 ग्राम प्रतिदिन से अधिक है, जो वैश्विक औसत (322 ग्राम) से काफी ज्यादा है। बताया कि राज्य में वर्तमान में लगभग 31 लाख मीट्रिक टन से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है। यहां प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता बढ़कर लगभग 220 ग्राम प्रतिदिन हो गई है। हालांकि यह राष्ट्रीय औसत से थोड़ी कम है, लेकिन इसमें बहुत तेजी से सुधार हो रहा है। मौके पर उपस्थित वैज्ञानिकों ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र, सरायकेला-खरसावां द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष केंद्र द्वारा 150 किसानों को व्यावसायिक गौ-पालन में उद्यमीता एवं कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही कृषक महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए “स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तथा मूल्य संवर्धन व प्रसंस्करण” विषय पर विशेष प्रशिक्षण दी गई, जिसमें दूध से पनीर, घी, मिठाइयां एवं अन्य उत्पाद बनाने के तरीके सिखाए गए ताकि ग्रामीण अपनी दैनिक आय में वृद्धि कर सकें। इस मौके पर बच्चों के बीच दूध से बनी छाछ का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. गोन्द्रा मार्डी, इलिसमा खाखा, कुमारी सीमरन,, देवासीस, सोमा प्रमाणिक, चैतन, विनाद, सुशील, रिया दे, मंजू शर्मा, रिषा प्रमाणिक, प्रदीप कुमार, समेत भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंदूर नदी में भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी, मुन्ना सिंह ने जताया शोक, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया

    Related Posts

    नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला

    July 20, 2026

    गोलमुरी मार्केट की पान दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान ले उड़े चोर

    July 20, 2026

    आरएसबी ग्रुप ने मनाया ‘एक पहल’ वार्षिक उत्सव का चौथा संस्करण – सपनों से आगे के भविष्य का संकल्प

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विष्णू नाथ तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त

    नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला

    गोलमुरी मार्केट की पान दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान ले उड़े चोर

    आरएसबी ग्रुप ने मनाया ‘एक पहल’ वार्षिक उत्सव का चौथा संस्करण – सपनों से आगे के भविष्य का संकल्प

    गोलमुरी में चोरी की वारदातों पर भाजपा का कड़ा रुख, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग : दिनेश कुमार

    सावन से पहले आषाढ़ी पूजा संपन्न, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

    नौकरी की मांग को लेकर बोकारो जनरल अस्पताल में हंगामा।

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.