राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
जोड़ा शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने क्षेत्र मे मचा दी हड़कंप। वीडियो में सड़क किनारे रखे पनीर को आवारा पशु गाय, बैल को खाते हुए देखा जा रहा।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कटक से रात्रिकालीन बसों के माध्यम से बोरे में भरकर लाया जाने वाला पनीर जोड़ा बस स्टैंड के निकट एक अस्वच्छ स्थान पर उतार दिया जाता है। आरोप है कि बस कर्मचारी पनीर को वहीं छोड़कर चले जाते हैं और यह कई घंटों तक खुले में पड़ा रहता है। इस दौरान आवारा पशु पनीर को खाते देखे जाते हैं।
स्थानीय लोगों का दावा है कि बाद में इसी पनीर को दुकानदारों द्वारा बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जाता है। हालांकि अभी तक पता नही चल पाया कि पनीर मंगाने वाले दुकान दार कौन है।इस बात कि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

