Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    कोलकाता, एक जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 35 विधायकों को सोमवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई और इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई।

    भाजपा के 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली जबकि तीन को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 अन्य को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।

    यह समारोह यहां लोक भवन में शुभेंदु अधिकारी, उनके मंत्रिमंडल के मौजूदा मंत्रियों और राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

    नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों स्वपन दासगुप्ता, शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय समेत कई विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

    पार्टी विधायकों दुध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज ओरांव और गौरी शंकर घोष ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

    भाजपा विधायकों राजेश महता, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने शुभेंदु अधिकारी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

    राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में जोएल मुर्मू, अशोक डिंडा, आनंदमय बर्मन, कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी और सुमना सरकार शामिल हैं।

    भाजपा विधायकों शांतनु प्रामाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती और उमेश राय ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

    मंत्रिपरिषद में 35 विधायकों को शामिल किए जाने के बाद मंत्रियों की संख्या अब 41 हो गई है जो 294 सदस्यीय विधानसभा में किसी सरकार के लिए मंत्रियों की अधिकतम संख्या से तीन कम है।

    शुभेंदु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में नौ मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    शुभेंदु के साथ भाजपा विधायकों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

    मंत्रिपरिषद में सदस्यों को शामिल किए जाने को लेकर शुभेंदु और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पिछले सप्ताह नयी दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठकें की थीं।

    राज्य में हाल में संपन्न चुनावों में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 208 सीट हासिल की थीं। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया और भाजपा ने पूर्वी भारत में अपनी सबसे बड़ी चुनावी सफलता दर्ज की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर
    Next Article जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.