राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-13 में स्थानीय पार्षद शांतनु घोष की पहल पर वार्ड की विभिन्न गलियों में साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह पूरा कार्य पार्षद अपने निजी खर्च से करा रहे हैं। साइन बोर्ड लगने से वार्डवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी सही गली और मोहल्ले तक पहुंचने में आसानी होगी। पार्षद ने बताया कि कई लोगों को वार्ड में सही पता खोजने में परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए यह पहल शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र अधिक व्यवस्थित और आधुनिक नजर आएगा तथा आपात स्थिति में भी सही स्थान तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

