Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    विभिन्न स्टेडियम निर्माण और राजकीय पॉलीटेक्निक को लेकर भी हुई चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची/जमशेदपुर : बुधवार को रांची स्थित मंत्री आवास में पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। विधायक ने मुक्तेश्वर धाम हरिणा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग रखते हुए कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव पूर्व में ही सरकार को भेजा जा चुका है और इसे शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जानी चाहिए।

    हरिणा मेला को राजकीय दर्जा देने की मांग, मंत्री ने तत्काल पहल का दिया आश्वासन

    विधायक संजीव सरदार ने मंत्री को बताया कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा में हर वर्ष आयोजित होने वाले मेले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से लाखों श्रद्धालु चार दिनों तक मंदिर दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं। यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र बन चुका है। विधायक ने कहा कि राजकीय मेला घोषित होने से यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में कार्य कर रही है। मंत्री ने इस मामले में तत्काल पहल का आश्वासन दिया और अधिकारियों को तर्कल ही आवश्यक निर्देश दिए.

    पोटका में खेल और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर

    विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से पोटका विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्टेडियमों के निर्माण के लिए भी पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और बेहतर मैदानों के अभाव में प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल पाता। क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण होने से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।इसके साथ ही विधायक ने पोटका क्षेत्र में प्रस्तावित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के विषय में भी चर्चा की.

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च
    Next Article एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    Related Posts

    डिवाइडर से टकराई कार, पति पत्नी व चालक समेत 3 की मौत 

    September 8, 2026

    पटना के ट्रैक्टर शोरूम के यार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, चमचमाती सैकड़ो ट्रैक्टर आया बाढ़ के चपेट में !

    September 8, 2026

    पंप हाउस से पीतल का चेक वाल्व चोरी, 1140 क्वार्टरों में पानी की आपूर्ति ठप

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डिवाइडर से टकराई कार, पति पत्नी व चालक समेत 3 की मौत 

    पटना के ट्रैक्टर शोरूम के यार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, चमचमाती सैकड़ो ट्रैक्टर आया बाढ़ के चपेट में !

    पंप हाउस से पीतल का चेक वाल्व चोरी, 1140 क्वार्टरों में पानी की आपूर्ति ठप

    10 माइल होटल गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिंटू सिंह गिरफ्तार

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.