सीबीएसई पाठ्यक्रम मे मैथिली भाषा को मिली मान्यता, मिथिला समाज मे हर्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर के कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व कोषाध्यक्ष श्री अमर झा ने बताया की मैथिली भाषा को उसके प्राचीन धरोहर और सांस्कृतिक विरासत को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार द्वारा बड़ी पहचान मिली है और सीबीएसई (CBSE) के पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल किया गया है। मैथिली भाषा एवम उसकी सांस्कृतिक विरासत पहचान को उचित स्थान और सम्मान दिलाने के लिए हम भारत सरकार के साथ-साथ हमारे सांसद और विधायकगण को भी कोटि-कोटि धन्यवाद देते है। इस उपलब्धि से मैथिली भाषा को राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगा और आने वाली पीढ़ी का अपने भाषा के प्रति रूचि भी बढ़ेगा। इस विशेष उपलब्धि के लिए मै सभी मैथिल भाषा-भाषियो को हार्दिक बधाई देता हु एवम परोक्ष अथवा अपरोक्ष रुप से सभी प्रयासरत महानुभावो को मै हार्दिक धन्यवाद देता हूं

