Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता पर चहारदीवारी तोड़ने का आरोप, आदित्यपुर थाना में शिकायत
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भाजपा नेता पर चहारदीवारी तोड़ने का आरोप, आदित्यपुर थाना में शिकायत

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया के सातवाहिनी,जमालपुर में भाजपा नेता समेत अन्य लोगों ने दबंगई दिखाते हुए सरकारी मापी के बाद निर्मित चहारदीवारी को जबरन तोडने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीडित पक्ष अमित कुमार सिंह एवं अभिमन्यु कुमार ने आदित्यपुर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने बताया कि गम्हरिया अंचल कार्यालय की ओर से सीमांकन किए गए जमीन जमालपुर मौजा में खाता नंबर 23, प्लाट नंबर 60, रकवा 2.85 डिसमिल में उन्होंने चहारदीवारी बनवाया था। किंतु, उनकी अनुपस्थिति में भाजपा नेता अशोक सिंह, प्रियंका देवी, दिलीप सिंह, आरती देवी, राजेश सिंह एवं उनकी पत्नी, अंकित सिंह समेत करीब 15-20 लोगों द्वारा जबरन उक्त चहारदीवारी को तोड़ दिया गया। इसकी सूचना पर जब स्थल पर वे विरोध करने पहुंचे तो उन लोगों ने अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे वे भयभीत हो गए और उनकी संख्या बल को देखते हुए वहां से भाग गए। उन्होने कहा कि उक्त जमीन का दो- दो बार सीमांकन कराया गया, लेकिन सूचना के बावजूद वे लोग उस समय नहीं आए और बाद में अपनी जमीन होने की बात कहकर चाहरदीवारी तोड़ दिया। उन्होंने थाना प्रभारी से जानमाल की रक्षा एवं आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटायो कॉलोनी के पास झाड़ी में लगी आग से अफरा तफरी
    Next Article पोटका के बड़ा सिकदी ग्राम सभा का पुनर्गठन आगामी 14 जून को, बैठक कर लिया गया फैसला

    Related Posts

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    May 24, 2026

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    May 24, 2026

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन, 17 कथाकारों ने किया कहानी पाठ

    कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का चौथा दिन, राम जन्मोत्सव प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न

    मानगो, डॉ पार्थो पी चौधरी ने किया निशुल्क हार्ट चेकअप 

    स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    श्री टाटानगर गौशाला में छप्पन भोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.