जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 साइबर ठग गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवादाता
जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया और 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से रकम उड़ा लेते थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा खुद को बैंक का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल किया जाता था। इसके बाद केवाईसी अपडेट, कार्ड ब्लॉक होने या खाते को बंद होने का डर दिखाकर उनसे गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल की जाती थी। जानकारी मिलते ही आरोपी खातों से अवैध निकासी कर लेते थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जाता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी बैंकिंग

