Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लीकेज पाइप की मरम्मति शीघ्र प्रारंभ होगी
    Breaking News झारखंड

    लीकेज पाइप की मरम्मति शीघ्र प्रारंभ होगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *लीकेज पाइप की मरम्मति शीघ्र प्रारंभ होगी*

    *विभाग एवं समिति के पदाधिकारियों ने लीकेज पाइप का निरीक्षण किए*

    *विभाग द्वारा लाया गया मिस्त्री का शुल्क मुखिया ने देने पर अपनी सहमति जताई*

    *लीकेज पाइप की मरम्मति हेतु मिस्त्री को प्राक्कलन राशि और अपनी शुल्क सौंपने की बात कही*

    *उप मुखिया द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के पश्चात विभाग और समिति के लोग सक्रिय हुए*

    लीकेज पाइप की मरम्मति को लेकर उप मुखिया सुनील गुप्ता द्वारा कार्यपालक अभियंता मंतोष मनी को सौपे गए मांग पत्र के पश्चात आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सक्रिय होकर क्षतिग्रस्त पाइप का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अंतर्गत बिष्टुपुर फिल्टर पंप हाउस से लेकर बागबेड़ा कॉलोनी फिल्टर पंप हाउस तक जाने वाली पाइप लाइन जुगसलाई थाना के बाउंड्री के समीप पाइप लीकेज है वही जुगसलाई एमई स्कूल रोड के समीप भी पाइप लीकेज है। दो स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। इसी कारण बागबेड़ा कॉलोनी में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी। इसके अलावा बिष्टुपुर फिल्टर पंप हाउस का भी निरीक्षण करने के दौरान विभाग के पदाधिकारियों ने इसे नारकीय बताया। विभाग के पदाधिकारियों ने तत्काल मुखिया को ठीक करने की बात कही, जिसे मुखिया ने जल्द ही ठीक करने का आश्वासन दी। लीकेज पाइप की मरम्मति के लिए विभाग के द्वारा लाया गया मिस्त्री को दिखाया गया। वहीं मुखिया ने जल्द ही लीकेज पाइप को ठीक करने की बात कही इसके लिए मिस्त्री को इंस्ट्रूमेंट और राशि सौंपने की बात कही है।
    इस तरह विभाग और समिति के आपसी तालमेल के कारण जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मति प्रारंभ हो जाएगी और बागबेड़ा कॉलोनी में पूर्व की भांति नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होने लगेगी।
    निरीक्षण के दौरान विभाग के तरफ से एसडीओ एसके सिंह जेई सत्य नारायण पांडे और समिति के तरफ से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत की मुखिया बाहामुनि हेंब्रम, बागबेड़ा मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिमा मुंडा, उप मुखिया सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया राजकुमार गौड़ उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक
    Next Article राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह का हुआ भव्य स्वागत स्वामी जी की जयंती कल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.