Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी : राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी : राहुल गांधी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी : राहुल गांधी

     

    नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को कहा कि गलती मोदी सरकार करेगी और कीमत जनता चुकाएगी।

    उन्होंने यह दावा भी किया कि तीन रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह मोदी सरकार में नेतृत्व का संकट तथा दूरदर्शी सोच का अभाव है।

    तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तीन तीन रुपये की वृद्धि की। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। तीन रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी।”

    खरगे ने कहा, “जनता को यह समझना होगा कि इस समय अंतरराष्ट्रीय ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह मोदी सरकार में नेतृत्व का संकट तथा दूरदर्शी सोच का अभाव है और अक्षमता कूट-कूट कर भरी है।”

    उन्होंने दावा किया कि यह संकट मोदी सरकार द्वारा पैदा किया गया है, जिसका ख़ामियाज़ा देश की जनता को पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम थी तो मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें लूटा।

    सरकारी तेल कंपनियों ने चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करते हुए दोनों ईंधनों के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

    रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वर्षों तक जब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें कम थीं या गिर रही थीं, तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार यह मांग करती रही कि उसका लाभ भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए और गैस, पेट्रोल तथा डीजल की घरेलू कीमतों में कमी की जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को लूटा गया।”

    उन्होंने कहा कि अब जबकि प्रधानमंत्री के करीबी दोस्तों अमेरिका और इज़राइल द्वारा पश्चिम एशिया में छेड़े गए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें बढ़ रही हैं और विधानसभा चुनाव भी समाप्त हो चुके हैं, तो मोदी सरकार ने पहले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें बढ़ाईं और अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।

    उन्होंने दावा किया कि इससे महंगाई और बढ़ना तय है, जो अब इस वित्त वर्ष में करीब छह प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

    रमेश ने कहा कि विकास दर के अनुमान भी काफी कम हो जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में यूएई पहुंचे
    Next Article नीट-यूजी की पुन: परीक्षा 21 जून को होगी; अगले वर्ष से परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी: धर्मेंद्र प्रधान

    Related Posts

    उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश

    May 15, 2026

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील

    May 15, 2026

    जनता दल (यूनाइटेड) ने जमशेदपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील

    जनता दल (यूनाइटेड) ने जमशेदपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस पर बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    नीट-यूजी की पुन: परीक्षा 21 जून को होगी; अगले वर्ष से परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी: धर्मेंद्र प्रधान

    तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी : राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में यूएई पहुंचे

    सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया.

    पेट्रोल-डीजल के लिए तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे लोग

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.