थाने में “कबूतरबाजी” पड़ी भारी: थाना प्रभारी सस्पेंड
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गुमला जिले में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय थाना प्रभारी महिला सिपाही के साथ अनुचित हरकत करते नजर आए। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
घटना को लेकर जिले में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कार्रवाई करने की होती है, लेकिन इस तरह की घटनाएं विभाग की छवि को धूमिल करती हैं।
पुलिस विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

