जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, नए सदस्यों का सम्मान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मासिक संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कमिटी के नए सदस्यों का प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जिला कमिटी की घोषणा के बाद यह पहली बैठक थी, जिसमें संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही जल समस्या को लेकर 12 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन एवं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा समेत पूरे झारखंड में जल संकट गहराता जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिख रही है।
प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होकर कार्य करे।
प्रदेश टोली सदस्य प्रियंका रंजन ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण के बाद जिला स्तरीय 36 घंटे का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसमें कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था और सफल कार्यक्रमों की प्रदर्शनी की तैयारी पर जोर दिया गया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभय सिंह ने किया। मौके पर कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

