राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे “Project Device” के तहत नीमडीह थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 06 मई 2026 को विशेष अभियान चलाकर CEIR पोर्टल की मदद से कुल 05 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी मोबाइलों का विधिवत सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित और सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया। इस पहल से न केवल आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से अपराध नियंत्रण और खोई वस्तुओं की बरामदगी में भी तेजी आई है।

