राष्ट्र संवाद संवाददाता
जैक द्वारा जारी इंटरमीडिएट के रिजल्ट में प्रखंड के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं ने कला संकाय में शत प्रतिशत सफलता हासिल की। केजीबीवी में इस वर्ष कला संकाय में कुल 79 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें प्रथम श्रेणी से 78 तथा द्वितीय श्रेणी से 1 छात्रा उत्तीर्ण हुई। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा मालती टुडू 89.5 प्रतिशत अंक लाकर टापर बनी जबकि पायल बारिक (87.8) द्वितीय व तृतीय स्थान मंदोदरी भंज (87.2) को मिला।
अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल चाकड़ी का शत-प्रतिशत रिजल्ट
प्रखंड के अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल चाकड़ी का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस विद्यालय में कला संकाय में कुल 100 छात्र छात्राएं परीक्षा दी थी। इनमें प्रथम श्रेणी से 76, द्वितीय श्रेणी से 20 तथा मार्जिनल 4 रहे। रिजल्ट 96 प्रतिशत रहा। आर्टस में टाप थ्री में रबींद्र महापात्र, रोहित दास व लक्ष्मी कुमारी शामिल रही। विज्ञान संकाय में कुल 7 छात्र छात्राओं में सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय में टाप थ्री में अविंश कुमार मुखी,निक्की दास व सावित्री आई।
अपग्रेड प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय पोटका का बेहतर रिजल्ट
प्रखंड के अपग्रेड प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय पोटका का बेहतर रिजल्ट प्राप्त हुए। विज्ञान संकाय में इस विद्यालय में 9 परीक्षार्थी में 9 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। टाप थ्री में छाया भकत,आइसा सरदार व मुक्तारानी भकत रही। आर्टस संकाय में कुल 129 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें प्रथम श्रेणी से 126 व द्वितीय श्रेणी से 3 पास कर विद्यालय को शत-प्रतिशत सफलता दिलाई। टाप थ्री में मिल्ली मोदक, फूलमनी हांसदा,व मनीषा बास्के रही। कामर्स में कुल 6 परीक्षार्थी शामिल हुए, इनमें प्रथम श्रेणी से 5 व द्वितीय श्रेणी से 1 छात्र सफल हुए। विद्यालय टाप थ्री में दीपा पात्र,अदिती सिंह व काजल सरदार रही।
अपग्रेड प्लस टू विद्या निकेतन उच्च विद्यालय हल्दीपोखर का उत्कृष्ट रिजल्ट
प्रखंड के अपग्रेड प्लस टू विद्या निकेतन उच्च विद्यालय हल्दीपोखर का तीनों संकाय विज्ञान, कामर्स व कला में उत्कृष्ट रिजल्ट रहा। इस विद्यालय में विज्ञान संकाय में कुल 15 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी 15 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। टाप थ्री में सिद्धि सोनकर, महेंद्र सरदार व सौरभ नंदी रहें। कामर्स संकाय में 6 परीक्षार्थी में सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। टाप थ्री में उज्वल साव,मो.फरहान व रोहित सरदार रहे। आर्टस में कुल 138 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 137 पास हुए। विद्यालय का रिजल्ट 99.2 प्रतिशत रहा। टाप थ्री में आकाश पुरान,गुल्लू भूमिज व मदई देवगम आए।

