Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेल्डीह चर्च स्कूल के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दर्ज़ करवाई गयी शिकायत
    Breaking News झारखंड

    बेल्डीह चर्च स्कूल के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दर्ज़ करवाई गयी शिकायत

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    बेल्डीह चर्च स्कूल के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दर्ज़ करवाई गयी शिकायत

    बेल्डीह चर्च स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र रिशांत ओझा पर हमले से आँखों मे लगी चोट और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का मामला दिनों दिन बढ़ती जा रही है। स्कूल प्रबंधन के लिए कठिनाईयां कम होती नज़र नहीं आ रही है। बुधवार को ही मामले में आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी द्वारा प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त कार्यालय के विधि व्यवस्था शाखा ने पत्र जारी कर एसएसपी और जिला शिक्षा अधीक्षक को कार्यवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इधर शुक्रवार को मामले में घायल छात्र रिशांत ओझा के अभिभावकों की ओर से दर्ज़ कराये गये शिकायत पर बिष्टुपुर थाना द्वारा दोषियों पर कार्यवाई नहीं करने और स्कूल प्रबंधन का बचाव करने की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में पहुँची है। भारतीय जनता पार्टी के महानगर प्रवक्ता और शिक्षा सत्याग्रह से जुड़े अंकित आनंद ने इस आशय में ई-मेल द्वारा एनसीपीसीआर के सभापति को संबोधित पत्र भेजते हुए मामले में विधि संगत कार्यवाई करने का आग्रह किया है। ज्ञातव्य हो कि विभिन्न स्तरों पर लापरवाही बरतने और आये दिन नई नई प्रकरणों के कारण बेल्डीह चर्च स्कूल विवादों से घिरी रहती है। स्कूल को शिक्षा का अधिकार क़ानून के तहत मान्यता भी नहीं मिली है जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठना लाज़मी है। रिशांत ओझा मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज़ कराने के बाद भाजपा प्रवक्ता जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि स्कूल के स्तर से बरती गयी लापरवाही बड़ा मामला है। स्कूल ने सीसीटीवी फूटेज़ में फेरबदल किया है और शिक्षा विभाग को भी गुमराह करते हुए बगैर सीसीटीवी फूटेज़ के जवाब सौंप दिया है। बेल्डीह चर्च स्कूल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है और वार्ता के बहाने बुलाकर अभिभावकों से केस वापस लेने का दबाव देना बड़ा मामला है। अंकित आनंद में विश्वास जताया कि जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्यवाई प्रारंभ करेगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नाबार्ड द्वारा तैयार किए गए संभाव्यतायुक्त साख योजना (पीएलपी) का विमोचन किया गया
    Next Article मवि विक्रमपुर में स्कूली बच्चों के बीच बैग का वितरण

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.