Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोविंदपुर में मजदूर सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोविंदपुर में मजदूर सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोविंदपुर में मजदूर सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    एटक के झंडे तले “टेल्को मजदूर यूनियन” का 22 बां सम्मेलन गोविंदपुर के कार्यालय में कॉम राम अयोध्या राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
    सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एटक के उप – महासचिव कॉम हीरा अरकने ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्र की परिस्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा की अमेरिका के साम्राज्यवादी नीति के कारण पूरा विश्व तेल और गैस के संकट का सामना कर रहा है, रूस यूक्रेन और अमेरिका ईरान का युद्ध अविलंब समाप्त होना चाहिए।देश के अंदर केंद्र सरकार की मजदूर,किसान और आम जनता विरोधी नीतियों की कठोर आलोचना की और देश की बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा – चिकित्सा खर्च पर गहरी चिंता व्यक्त की और मजदूरों को आगे आकर संघर्ष का आह्वाहन किया।इन्होंने आज भाजपा सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले पूंजीपति के हित और मजदूरों को गुलाम बनाने वाले श्रम संहिता की कड़ी आलोचना कर उसे वापस लेने की मांग की और आज के दिन को मजदूरों के लिया काला दिन घोषित किया।

    तत्पश्चात् महासचिव कॉम अंबुज कुमार ठाकुर ने महासचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए देश की परिस्थिति से उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की आज पूरे देश में ठेका प्रथा लागू कर संगठित,असंगठित क्षेत्र, सरकारी संस्थाओं में स्थाई प्रवृति के कार्यों को ठेका प्रथा में झोंक दिया गया है।आज जो श्रम संहिता देश में लागू कर मजदूरों को गुलाम बनाने और पूंजीपतियों को खुले हाथों से शोषण का सर्टिफिकेट दे दिया।इसका संगठित विरोध करने के लिए तैयार हों।उन्होंने टेल्को मजदूर यूनियन के गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा करते हुये कहा की कॉल केदार दास जैसे लीडर ने इसका नेतृत्व किया।उन्होंने केंद्र सरकार के नीतियों के कारण मजदूरों के दयनीय स्थिति पर चर्चा करते हुए समान वेतन के लिए समान वेतन की मांग की।

    महासचिव ने वर्ष 2021से 2025 का महासचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,जिसमे जमशेदपुर मजदूर यूनियन के क्रियाकलाप का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया।इस प्रतिवेदन पर कॉम मुद्रिका सिन्हा,कॉम निगमानंद पॉल,कॉम रामजीवन कामत,कॉम विनय सिंह,कॉम श्रवण कुमार,कॉम शिवजी सिंह ने विस्तृत चर्चा की।जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

    कॉम रामजीवन कामत ने 4 वर्षो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सभा का संचालन कॉम श्रवण कुमार ने किया। इस सम्मेलन को एआईएसएफ़ के राज्य सचिव कॉम विक्रम कुमार ,कॉम जयशंकर प्रसाद ने संबोधित किया। टेल्को मजदूर यूनियन,के 50 से 60 मजदूर सम्मिलित हुए।

    चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमे कॉम ओम प्रकाश सिंह,अंबुज कुमार ठाकुर,हीरा अरकने,श्रवण कुमार, रामजिवन कामत, हजारी लाल,प्रदीप सुंदरियां,जय शंकर प्रसाद, नरेन कुमार, गणेश गोप,हरविंदर सिंह, जफर खान,सोनू ठाकुर,विनय सिंह,। जिनमें से पदाधिकारी के रूप में अध्यक्ष – कॉमओम प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष – अंबुज कुमार ठाकुर,हीरा अरकने,श्रवण कुमार, महासचिव – कॉम राम जीवन कामत,सचिव – सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष – जय शंकर प्रसाद सर्वसम्मति से चुने गए। आमंत्रित सदस्य के रूप में कॉम बी एन सिंह, एस विश्वकर्मा,राजेंद्र राम,राम अयोध्या राम को नामित किया गया

    टाटा मोटर्स में ठेका मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी, पीएफ, इएस आई,एवं राष्ट्रीधार्मि एवं पर्व त्योहार में कार्य पर भुगतान की जांच। स्थाई मजदूरों केदुविधाओं की कटौती पर आंदोलन। कनवाई चालकों के चल रहे आंदोलन को समर्थन एवं समाधान के लिए आंदोलन । ठेका मजदूरों को न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करवाने के लिए आंदोलन। टाटा मोटर में कोरोना के समय से लंच अवर में बाहर निकलने की रोक को हटाने के लिए संघर्ष। आने वाले दिनों में मजदूरों के टाटा मोटर्स में हित में जोरदार संघर्ष के लिए तैयार रहने के संकल्प के साथ सम्मेलन समाप्त हुआ।

    गोविंदपुर में मजदूर सम्मेलन नई कार्यकारिणी का गठन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में गोलीकांड का खुलासा: चार आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
    Next Article चापड़ हमले में घायल युवक की मौत, परिजनों का थाने पर प्रदर्शन, आरोपी फरार

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.