Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला : महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं को, डीआरएम ने किया सम्मान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला : महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं को, डीआरएम ने किया सम्मान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला : महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं को, डीआरएम ने किया सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण कुमार हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने कहा कि आज भारतीय रेलवे के विभिन्न विभागों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में लगभग 2000 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जो लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, टीटीई, आरपीएफ और सिग्नल मेंटेनर जैसे अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाना नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

    उन्होंने महिला कर्मचारियों के समर्पण और कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला रेल कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

    इस अवसर पर एडीआरएम अजीतेंद्र त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की अध्यक्ष एग्निस बॉयल, पूर्व अध्यक्ष मंजू सिंह, पीडीसी अलोका नंद बक्शी सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में अर्चना सिंह, विद्या तिवारी, कनक सिंघल, पुष्पलता और चंचला सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

    कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का संकल्प लिया गया।

    डीआरएम ने किया सम्मान सरायकेला : महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं को
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता, कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार, दूसरे मामले का आरोपी सरायढेला से पकड़ा गया
    Next Article राष्ट्रपति कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर भाजपा का प्रदर्शन

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.