Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता, कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार, दूसरे मामले का आरोपी सरायढेला से पकड़ा गया
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड धनबाद राष्ट्रीय

    धनबाद साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता, कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार, दूसरे मामले का आरोपी सरायढेला से पकड़ा गया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता, कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार, दूसरे मामले का आरोपी सरायढेला से पकड़ा गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में धनबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। करीब 50 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कर्नाटक के शिमोगा जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में ढाई करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को ही सरायढेला थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।

    रविवार को धनबाद साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी माह में भुईफोड मंदिर, धनबाद निवासी अभय कुमार अग्रवाल ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि व्हाट्सएप चैट के माध्यम से “हिलटॉप राइजिंग प्राइवेट लिमिटेड” कंपनी का डायरेक्टर बनकर ठगों ने उनसे 50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। यह राशि इस्लामिक कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खाते में भेजी गई थी, जो आईसीआईसीआई बैंक में संचालित है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम में साइबर डीएसपी संजीव कुमार समेत साइबर थाना के अधिकारियों को शामिल किया गया और जांच के लिए कर्नाटक भेजा गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कर्नाटक के शिमोगा जिला स्थित होसानगरा, चर्च रोड निवासी मोहम्मद अफसर (41) को गिरफ्तार कर लिया। वह इस्लामिक सोसाइटी लिमिटेड के संयुक्त खाता धारकों में से एक है। हालांकि इस खाते में दो अन्य पार्टनर भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने सरायढेला थाना क्षेत्र से मनीष सिंह ( 50 ) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी कंपनियों के नाम से करंट अकाउंट खुलवाकर मात्र एक सप्ताह में करीब ढाई करोड़ रुपये का अवैध तरीके से ट्रांसफर करवाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    दोनों मामलों को धनबाद पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि मान रही है और आगे की जांच जारी है।

    कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार दूसरे मामले का आरोपी सरायढेला से पकड़ा गया धनबाद साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पतंजलि योग केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित
    Next Article सरायकेला : महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं को, डीआरएम ने किया सम्मान

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.