Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कक्षा पाँचवीं के छात्र अहान कुमार को राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर हैदराबाद में किया जाएगा सम्मानित
    बिहार

    कक्षा पाँचवीं के छात्र अहान कुमार को राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर हैदराबाद में किया जाएगा सम्मानित

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र ने UIGKO 2025–26 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की

    बिलासपुर,छत्तीसगढ़। बाल भारती पब्लिक स्कूल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि कक्षा पाँचवीं के छात्र अहान कुमार ने प्रतिष्ठित Unified International General Knowledge Olympiad (UIGKO) 2025–26 में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

    देशभर के हजारों विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए अहान ने असाधारण ज्ञान, तीक्ष्ण बुद्धि और अद्भुत लगन का परिचय दिया। उनकी यह उल्लेखनीय सफलता न केवल उनके परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों को दर्शाती है, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है।

    विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने अहान कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके निरंतर प्रयासों एवं दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अहान की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

    इस उपलब्धि के सम्मान स्वरूप अहान को मार्च माह में हैदराबाद में आयोजित होने वाले आधिकारिक सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। विद्यालय परिवार की ओर से अहान कुमार एवं उनके अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए सजधज कर तैयार है झारखंड की धरती
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा गया 2026–27 का जनकल्याणकारी बजट

    Related Posts

    रामबली सिंह के निधन पर 24 अक्टूबर को जुटेंगे बिहार के 12 हजार से अधिक वत्स गोत्रीय

    October 15, 2026

    छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, घर-घर होगा सत्यापन

    October 15, 2026

    राजीव कुमार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.