होली-ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति संग बैठक; सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। होली एवं ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोडा में केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं व सुझावों को सुनते हुए विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उपायों पर चर्चा की गई।

जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि दोनों पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं। युवाओं से नशापान से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती बढ़ाने और त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) की व्यवस्था की जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शांति समिति सदस्य उपस्थित

