Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के असली फैजल खान के बेटे के ड्राइवर पर चली गोलियां।
    झारखंड धनबाद

    ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के असली फैजल खान के बेटे के ड्राइवर पर चली गोलियां।

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    वासेपुर फिर गूंजा गोलियों की आवाज, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के प्रेरक किरदार से जुड़े फहीम खान के बेटे इक़बाल के ड्राइवर पर फायरिंग

     

    14 साल पहले अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में फैजल खान का किरदार फहीम खान से प्रेरित था। उसी गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी पर देर रात वासेपुर में दो अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। रमजान के पहले जुमा को तरावीह के दौरान हुई इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। घायल बबली की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस इसे फहीम खान और प्रिंस खान के बीच पुरानी रंजिश से जुड़े गैंगवार का हिस्सा मान रही है।

     

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे तरावीह के वक्त आसपास के लोग जुटे थे। इसी दौरान सामने की दुकान के पास दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे। संदेह पर लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू की, तो बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। गुस्साए हमलावर ने कमर से पिस्तौल निकालकर बबली पर गोली चला दी। गोली लगते ही भगदड़ मच गई और दोनों आरोपी पैदल कलालीबागान की ओर भाग निकले। घायल को तत्काल असर्फी अस्पताल ले जाया गया।

     

    पुलिस ने बरामद किया खोखा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

     

    घटना की खबर लगते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखे हैं। वासेपुर इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही।

     

    फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसे इस घटना से जोड़ा जा रहा।

     

    आपको बता दे फिलहाल, फहीम खान आजीवनकरवास की सजा काट रहें हैँ और उनका भांजा प्रिंस खान के खिलाफ इंटरपोल ने रेड एंड ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है. उस पर रंगदारी, हत्या और अपहरण के 91 मामले दर्ज़ हैं और लगातार पुलिस उनके गुर्गो को एक एक कर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है. प्रिंस दुबई से बैठ कर अभी भी अपने गुर्गो द्वारा अपराध करवा पुलिस को चुनौती दे रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई मेयर चुनाव को लेकर आजसू का झामुमो पर तीखा हमला, निष्पक्ष चुनाव की मांग
    Next Article कुमकुम श्रीवास्तव के समर्थन में भव्य रोड शो, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.