बाबा तिलका मांझी का 273 वा जयंती तिलाईडीह में मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। बाबा तिलका मांझी की 272 वाँ जयंती पोड़ा – तेतला पंचायत के तिलाईडीह में बुधवार को तिलका चौक में सद्भावना पूर्वक मनाया गया। विधायक संजीव सरदार के विधायक निधि से निर्मित तिलका मांझी का अदामकद मूर्ति तिलका चौक में स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सदस्य श्रीमती हीरामणि मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, भूगलू टुडू, वीरेन बास्के ने सामूहिक रूप में मूर्ति का अनावरण किया। ज्ञात हो कि बाबा तिलका माझी ट्रस्ट का स्थापना वर्ष – 2004 में पाट माझी बाबा शिव चरण हाँसदा: जी के अगुवाई में माझी बाबा एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवों के साथ किया गया था। उन लोगों का सपना था कि यहां भविष्य में तिलका मांझी का मूर्ति स्थापित हो। इस अवसर पर खेल – कूद, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं आदिवासी सांस्कृतिक नाच गान कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया पुष्प लता मुंडा, पंचायत समिति सदस्य अंबिका सरदार,नाइके बाबा बुद्धेश्वर सोरेन, माझी बाबा सीताराम किसकू, गोपाल हेंब्रम, लखन महाली, शैलेन सोरेन,सोमय किसकू, लखींद्र सरदार,नायडू सोरेन एवं काफी संख्या में महिला उपस्थित थे।

