Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में नकली मसाला कारोबार का भंडाफोड़
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में नकली मसाला कारोबार का भंडाफोड़

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में नकली मसाला कारोबार का भंडाफोड़

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का खुलासा किया. सिटी एसपी एसके चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांड संख्या 17/26, दिनांक 10.02.26, धारा 15(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी को दोपहर करीब 12:40 बजे मानगो नंबर 75, गणेश पूजा मैदान के पास स्थित “न्यू अपना शॉप” नामक किराना दुकान में छापेमारी की गई. यह दुकान बलराम महतो (56 वर्ष), पिता स्व. ओज महतो, निवासी लाइन नंबर 02, हिंदु बस्ती, थाना गोलमुरी, जिला पूर्वी सिंहभूम की बताई गई है.

    छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में बड़ी मात्रा में मसाले और खाद्य सामग्री रखी मिली. संदेह होने पर जब पैकेटों की जांच की गई तो उसमें “डोडा पाउडर जैसा पदार्थ” बरामद हुआ. मौके से कुल 256 पैकेट जब्त किए गए.

    जब्त सामानो में सोना चना बेसन 54 पैकेट, शिव होलवेट चक्की ताजा आटा 33 पैकेट, पीवाई टर्मरिक पाउडर 152 पैकेट, पीवाई रेड चिली पाउडर 08 पैकेट, रिश्ता चक्की फ्रेश आटा 09 पैकेट कुल वजन पैकेट सहित लगभग 88 किलोग्राम बताया गया है.

    साथ ही एक फोल्डिंग कवर में आईफोन 16 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. सिटी एसपी एसके चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और जब्त सामग्री की विधिवत जांच कराई जाएगी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

    जमशेदपुर में नकली मसाला कारोबार का भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम चुनाव: संध्या सिंह ने मांगा जनता का आशीर्वाद
    Next Article मरीन ड्राइव पर मारपीट, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.