Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई|
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई|

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई|

    एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलने का लिया संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल, दिनांक 11 फरवरी 2026 — नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

    इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी महान राष्ट्रवादी चिंतक, कुशल संगठनकर्ता एवं भारतीय जनसंघ के प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर आधारित ‘एकात्म मानववाद’ का सिद्धांत दिया, जो समाज के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शन करता है।

    डॉ. पांडे जी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था।

    उन्होंने अंत्योदय की अवधारणा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण, एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, पवन महतो, संजीत महतो, शशिभूषण महतो, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, शिशुमती दास, निमाई मंडल,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई| नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी थाना के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
    Next Article मानगो नगर निगम चुनाव: संध्या सिंह ने मांगा जनता का आशीर्वाद

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.