एनएच-33 पर ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन जांच अभियान, 15 वाहनों से 2.45 लाख जुर्माना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में एनएच-33 पर बहरागोड़ा से जमशेदपुर के बीच सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला मोटरयान निरीक्षक (MVI) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन व अन्य व्यावसायिक वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान 15 वाहन ओवरलोडिंग करते पाए गए, जिनसे कुल 2 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और परमिट की भी जांच की गई।
एमवीआई ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी और कहा कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नियम उल्लंघन पर आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

