Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार आपके लिए योजना बनाती है एवं योजना का लाभ लेना आपका हक है:उपायुक्त गणेश कुमार
    Breaking News झारखंड

    सरकार आपके लिए योजना बनाती है एवं योजना का लाभ लेना आपका हक है:उपायुक्त गणेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    ■ *आज दिनांक 03.02.2020 को नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पंचायत भवन में ’’सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’’ का आयोजन हुआ।*

    ■ *कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.), माननीय विधायक डाॅ इरफान अंसारी, जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमति दीपिका बेसरा, उपविकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।*

    ■ *कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में माननीय विधायक जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र डाॅ0 इरफान अंसारी एवं जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमति दीपिका बेसरा भी आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए उपस्थित रहें।*

    ■ *कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाया गया था जिसमें आम जनताओं को योजनाओं की जानकारी दी गई।*

    ■ *आम लोगों की काफी समस्याओं को उसी स्थान पर उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा0प्र0से0) एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर निष्पादन किया गया।*

    ■ *सरकार का उद्देश्य है कि आमलोगों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिले, आम लोगों को कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है- उपायुक्त, श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से)।*

    ■ *उपायुक्त ने पदाधिकारियों को अपने कत्र्तव्य के पति जिम्मेवार होने को कहा, साथ ही आम जनता को उनके कार्य हेतु कार्यालय में बेवजह का चक्कर न लगाना पड़े इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। कार्य में शिथिलता बरतने पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त*

    उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0) की अध्यक्षता में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उपायुक्त व उपविकास आयुक्त ने स्वयं ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं आवश्यकतानुरूप उनका समाधान करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल निर्देश दिये।

    आज के कार्यक्रम में वृद्धापेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि कोे लेकर शिकायत प्राप्त हुई जिसे सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान मांझी ने प्राप्त आवेदनांे में से कईओं का समाधान कार्यक्रम स्थल पर किया। साथ ही शेष आवेदनांें में प्राप्त कमियों को दूर करते हुए शीघ्र समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावे शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।

    उपायुक्त ने आम जनताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं वैसे लोगों को जागरूक करें ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। सरकार आपके लिए योजना बनाती है एवं योजना का लाभ लेना आपका हक है।

    इस दौरान विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द यथा संभव चरणबद्ध तरीके से करे।

    कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो सहित विभिन्न पदाधिकारी,अन्य गणमान्य लोग तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमृतक के परिजनों से मिले मंत्री सत्यानंद भोगता, कहा पीड़ित परिवार के साथ है सरकार, हरसंभव मिलेगी मदद
    Next Article लघु एवं कुटीर उद्योग के संवर्द्धन हेतु परम्परागत तरीकों के साथ आधुनिक तकनीकों का करें उपयोगःउपायुक्त

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.