Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यह आपकी सरकार है,आपके दुख दर्द को दूर करना सरकार की विशेष प्राथमिकता:मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines झारखंड

    यह आपकी सरकार है,आपके दुख दर्द को दूर करना सरकार की विशेष प्राथमिकता:मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *अपना दुःख दर्द लेकर उमड़े लोग–मुख्यमंत्री सबसे मिलते रहे*

    *यह आपकी सरकार हैl आपके दुख दर्द को दूर करना सरकार की विशेष प्राथमिकता —- मुख्यमंत्री*
    ==================
    *दुमका स्थित मुख्यमंत्री के आवास में सैकड़ों फरियादियों ने मुख्यमंत्री के पास रखी अपनी समस्याएं–मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का दिया भरोसा*
    ==================
    यह आपकी सरकार है l आपके ही सहयोग से सरकार अपने इरादों को हकीकत में बदल सकती है l ऐसे में आपके दुख दर्द समझना और उसे दूर करना हमारी विशेष प्राथमिकता है l मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज दुमका स्थित अपने आवास में सैकड़ों की संख्या में आए लोगो की समस्याओं से रूबरू हुए और उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया l

    दुमका के *जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रतिनिधियों* ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पिछले 10 सालों से हम बिना किसी सहायता राशि के ही काम करने सम्बन्धी अपनी समस्या बताई l मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया l

    *2016 में 269 बर्खास्त चतुर्थवर्गीय पुलिसकर्मियों* ने फिर से बहाल करने की रखी मांग। मुख्यमंत्री ने इसपर संज्ञान लेने की बात कही।

    *राज्य में करीब 1200 चौकीदार* जिन्हें 5 साल काम करने के बाद हटा दिए जाने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले पर पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

    *सहायक पुलिस में नियुक्त युवाओं ने भत्ता और सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग*

    *जीवित को मृत बताकर लगभग 350 बीघा जमीन हड़पने की शिकायत*

    दुमका प्रखंड के सोना डोगा गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि सुनीराम मुरमू नाम के एक व्यक्ति ने जीवित को मृत बताकर लगभग 350 बीघा जमीन हड़प ली l इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और फिर उचित कार्रवाई होगी l इसके अलावा भी कई लोगों ने जमीन विवाद को लेकर मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया l

    इसके अलावा झारखंड राज्य ग्राम रक्षा दल पंचायत सचिवालय सेवक संघ समेत कई और संगठनों और व्यक्तिगत तौर पर अपनी समस्याओं को लेकर फरियादियों ने मुख्यमंत्री के पास आवेदन सौंपा l मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं का उचित निराकरण करने का आश्वासन दिया l

    *किसी ने पुस्तक भेंट की तो किसी ने गुलदस्ता और गुलाब के फूल दिए*

    दुमका स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात करने आए कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को भागवत गीता और अन्य पुस्तके भेंट किए l इसके अलावा कई लोगों ने गुलदस्ता और गुलाब के फूल दिए l मुख्यमंत्री ने भी तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा किया l

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में हुए नारी एक शान कार्यक्रम की विजेता सुकन्या चौधरी और उनके एकेडमी के बच्चों को शुभकामनाएं दी l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मानव तस्करी के दाग को धोना हमारी पहली प्राथमिकता:हेमन्त सोरेन
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री को लड्डू से वजन कर किया गया स्वागत

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.