Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी गठित सामाजिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा, 23 जनवरी को होगा भव्य सरस्वती पूजा आयोजन
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी गठित सामाजिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा, 23 जनवरी को होगा भव्य सरस्वती पूजा आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी गठित सामाजिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा, 23 जनवरी को होगा भव्य सरस्वती पूजा आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन वर्षों के लिए कर लिया गया है। नवगठित कार्यकारिणी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। यह जानकारी संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश कुमार टान्डिया ने दी।

    अध्यक्ष नरेश कुमार टान्डिया ने बताया कि समाज के सर्वांगीण विकास, युवाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक आयोजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में गंडा समाज द्वारा कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए जाएंगे, जिनमें शिक्षा, सहयोग और समाजिक एकता को प्राथमिकता दी जाएगी।

    नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—

    अध्यक्ष: नरेश कुमार टान्डिया

    उपाध्यक्ष: मदन कुमार, राजू नाग, गणेश कुमार टान्डिया, नवीन कुमार

    महासचिव: धर्मेन्द्र दीप

    सह महासचिव: मनोज नाग

    सचिव: सागर सोना, सोनू सोना, रवि महानन्द, पप्पू सोना

    मुख्य कोषाध्यक्ष: रविन्द्र बाग

    सह कोषाध्यक्ष: सुनील सागर, रूपेश सोना इसके अतिरिक्त संस्था से जुड़े नये और ऊर्जावान युवाओं को भी संगठन में शामिल किया गया है, जिससे समाज की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

    23 जनवरी को होगा भव्य सरस्वती पूजा आयोजन

    अध्यक्ष टान्डिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए आगामी 23 जनवरी को राज क्लब गंडा समाज द्वारा भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

    उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समर्पण, एकता और जिम्मेदारी के साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

    23 जनवरी को होगा भव्य सरस्वती पूजा आयोजन राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी गठित सामाजिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, विधायक पूर्णिमा साहू ने बच्चों और शिक्षकों को आपसी समन्वय पर दिया जोर।
    Next Article सोनपुर मेला में इतिहास रचा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश

    August 25, 2026

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.