Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोनावायरस का कहर, इटली के क्रूज में फंसे 6 हजार यात्री
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोरोनावायरस का कहर, इटली के क्रूज में फंसे 6 हजार यात्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: इटली के एक क्रूज पर सवार एक महिला के संदिग्ध नोवेल कोरोनावायरस से पीड़ित होने की आशंका के मद्देनजर क्रूज पर सवार 6000 लोग फंस गए हैं. यह जानकारी शुक्रवार को मिली. मेट्रो समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, क्रूज पर सवार एक चीनी महिला (54) में कोरोनावायरस से पीड़ित होने की आशंका को देखते हुए रोम से 35 मील दूर सिवितावेच्चिया के पास कोस्टा स्मेराल्डा जहाज को रोका गया है.हालांकि कोरोनावायरस को लेकर किए गए शुरुआती परीक्षण निगेटिव आए हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वे स्पष्ट परिणाम का इंतजार करेंगे. मेट्रो ने इतालवी समाचार पत्र कोरिएरे डेला सेरा का हवाला देते हुए कहा कि महिला और उसका पति, जो कोरोनावायरस के लक्षण से इनकार कर रहे थे, उन्हें तुरंत एकांतवास में रखा गया और कोरोनावायरस का परीक्षण किया गया.महिला, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है, उसने कहा कि बुधवार रात उसने बुखार और सांस लेने में समस्या होने पर दवाई ली थी. कुछ सूत्रों का दावा है कि क्रूज में 7000 लोग फंसे हुए हैं. क्रूज के एक यात्री ने इतालवी समाचार एजेंसी एएनएसए से कहा, दंपति के केबिन को अलग कर दिया गया है और वे डॉक्टरों के साथ हैं. यात्री ने आगे कहा, बेशक हम परेशान हैं. किसी को भी जहाज पर चढ़ने या उतरने नहीं दिया जा रहा है सिवाय डॉक्टरों के.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी कार्यालयों में ग्रामीणों के बैठने की होगी व्यवस्था : सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article बेमौसम बारिश बन सकती है मुसीबत, राज्‍यों में बिगड़ेगा मौसम

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.