Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 13 दिसंबर लायंस क्लब भारत ने अपने सफल चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्लब का चौथा स्थापना दिवस उत्साह एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर साकची स्थित क्लब कार्यालय में केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और ठंड को देखते हुए नगर के 51 सफाईकर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, वहीं क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। इस अवसर पर लायन भरत सिंह ने लायंस क्लब भारत के चार वर्षों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने अल्प समय में समाजसेवा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही लायनवाद की सच्ची पहचान है।

    लायन अंजुला सिंह ने क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्लब भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा उन्होंने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य सदैव मानव सेवा रहा है और आगे भी जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। इस दौरान लायन भरत सिंह, लायन अंजुला सिंह, लायन मनोज सोनी, लायन आयुष्मान सिंह, लायन राजेश सिंह, लायन ज्योति सिंह, राज चवला, राजू श्रीवास्तव, लायन राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

    51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    Next Article पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.