मंदिरों में भगवान के लिए विशेष सर्दी व्यवस्था—मूर्तियों को स्वेटर, टोपी और कंबल पहनाए गए।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में दिसंबर महीने की शुरुआत में ही ठंड नें कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इस ठंड में आम लोग काफी परेशान है, जहां ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़े का सहारा ले रहा है, तो वहीं शहर के सभी मंदिरों में भगवान को ठंड से बचाने के लिए भगवान को कंबल टोपी लगाया गया, जिससे ठंड में भगवान को किसी तरह कोई परेशानी ना हो, शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान को पूरी तरह से ठंड से बचने के लिए टोपी कंबल और स्वेटर पहनाया गया है

जिसे भगवान को ठंड ना लग सके, आम लोगों के साथ-साथ भगवान को भी ठंड परेशान कर रही है, भक्तों का कहना है की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान कि मूर्तियों में भी जान आ जाती है, और जब ठंड हमें लगता है तो हम क्यों नहीं भगवान को ठंड से बचाए,साकची जेल चौक 10 नंबर मंदिर में भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा, सीताराम, हनुमान समेत सभी भगवान की मूर्तियों को स्वेटर टोपी और कंबल उड़ाया गया है, इतना ही नहीं मंदिर में हीटर और अलाव की व्यवस्था भी की जाती है, जिस भगवान को ठंड में परेशान ना हो सके, मंदिर के पुजारी का कहना है कि ठंड आते ही आसपास के लोग चंद्राकर हर साल नए कंबल टोपी या स्वेटर भगवान के लिए मंगाया जाता है l

