Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की ओर से आज बालिगुमा, जमशेदपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं वृहद बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने की। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवा पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, श्रमिक हितों एवं संगठनात्मक मजबूती के प्रति जागरूक करना था।

     

    कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंटक का मजबूत भविष्य युवाओं के हाथों में है और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने में यूथ विंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

     

    बैठक में यूथ इंटक के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधि एवं विभिन्न सेल के प्रभारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    सभी ने संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा मजदूर हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

     

    बैठक के दौरान कई नए सदस्यों को संगठन में शामिल करते हुए कमेटी का विस्तार भी किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए यह विस्तार बेहद महत्वपूर्ण है।

     

    बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में मजदूरों की समस्याओं के समाधानमजदूरी एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठानाश्रमिक परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम चलानाउद्योगों में श्रमिक शोषण के खिलाफ लड़ाई

    को प्राथमिकता दी जाएगी।

    प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि यूथ इंटक का लक्ष्य संगठन को नई दिशा देना और युवाओं को श्रमिक आंदोलन से जोड़ना है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर मजदूर हित में निरंतर काम करने की प्रेरणा दी।

    झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को मिले कई महत्वपूर्ण निर्देश
    Next Article शून्य काल में विधायक संजीव सरदार ने उठाई टाटा स्टील के सीएसआर से स्थायी नागरिक सुविधा की मांग, पोटका के 20 पंचायतों मिलेगा लाभ

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.