Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाचार विधायक के 1 साल मानगो समेत जमशेदपुर पश्चिम की जनता बेहाल: ओम प्रकाश सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लाचार विधायक के 1 साल मानगो समेत जमशेदपुर पश्चिम की जनता बेहाल: ओम प्रकाश सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लाचार विधायक के 1 साल मानगो समेत जमशेदपुर पश्चिम की जनता बेहाल:ओम प्रकाश सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मानगो जमशेदपुर पश्चिम की जनता पिछले एक साल से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है, सरयू राय को अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देने की बजाय बयानबाज़ी ज्यादा करते है।

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण के घोर विरोधी

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के लिए वर्तमान विधायक द्वारा लगातार प्रयास किए गए.कभी NGT को पत्र लिखकर रोकने की कोशिश की गई, कभी वन विभाग को पत्र भेजकर अड़चन पैदा की गई, तो कभी स्वर्णरेखा परियोजना और जुस्को से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) न देने का दबाव बनाने की कोशिश की गई।

    विधायक सरयू राय का उठना बैठना अपराधियो के साथ है, उनके साथ साथ तो वैसे लोगो का समूह है जो भीड़ इकट्ठा करके फ्लाईओवर का काम रुकवा रहे हैं और बहाना बनाते हैं कि व्यापारी को तकलीफ है। व्यापारी के तकलीफ को देखते हुए ही बन्ना गुप्ता जी ने मानगो में फ्लाईओवर निर्माण का काम करवाया था, लेकिन सरयू राय को मतलब यह है कि यदि फ्लाईओवर कम्पलीट हो जाएगा तो मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का नाम शिलापट्ट में लिखा जाएगा, यदि जिले के डी सी घोषणा कर दे कि विधायक सरयू राय जी का नाम लिखा जाएगा तो मैं गारंटी के साथ कहता हु की उनका कोई भी कार्यकर्ता काम रुकवाने नहीं जाएगा बल्कि बेलचा, कुलाड़ी लेकर काम पूरा करवाने पहुंच जाएगा।

    बन्ना गुप्ता की योजनाओं का श्रेय लेना

    पूर्व मंत्री के कार्यकाल में स्वीकृत सैंकड़ों योजनाएँ, जो आचार संहिता लगने के कारण रुकी थीं- उनका श्रेय आज भी यह विधायक स्वयं ले रहे हैं।

    एक साल में अपराधों में बढ़ोतरी

    भय,आतंक और अत्याचार का झूठा नारा लगाकर चुनाव जीतने वाले विधायक के कार्यकाल के सिर्फ एक साल में मारपीट, लूट, हत्या, और अन्य आपराधिक मामलों में भारी वृद्धि हुई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रिंस खान जमशेदपुर में आकर रंगदारी मांग रहा है, हम तो कहते हैं कि उसके बैकग्राउंड को पता कीजिए, वो भी इनका ही समर्थक ही मिलेगा। उनके सहयोगियों का तो अपराधियों के साथ पुराना इतिहास रहा है। जमीन दलाल खुले आम जमीन दलाली कर रहे हैं।

    पेयजल संकट का समाधान अधूरा

    हाल ही में मानगो में लीकेज वाले पानी टंकी का उद्घाटन कर जनता की आँखों में धूल झोंकने का प्रयास किया गया, जबकि आज भी हजारों घरों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।

    मानगो कचरा निस्तारण की समस्या

    सोनारी दोमुहानी डंपिंग यार्ड पर NGT को चिट्ठी लिखकर मानगो के कचरे को वहाँ फेंके जाने पर रोक लगवाई, लेकिन आज तक मानगो में नया डंपिंग यार्ड बनाने की व्यवस्था नहीं करवाई। नतीजा-पूरा क्षेत्र गंदगी और बदबू से परेशान है।

    छल की राजनीति

    सरयू राय ने खुद प्रेस के सामने कहा कि मै अगर बन्ना गुप्ता का बयान कट पेस्ट करके नहीं चलता तो शायद मैं चुनाव हार जाता, तो ऐसे लोगों से विकास का उम्मीद करना बेमानी होगा। मैं तो ये कहूंगा कि इन्हें फर्जी चाणक्य का खिताब छीन कर साइबर अपराधी की श्रेणी में लाना चाहिये क्योंकि जो कार्य वीडियो कट पेस्ट का किया है वह साफ झलकाता है ये साइबर अपराध की श्रेणी में आता है।

    घाटशिला उपचुनाव में निष्क्रियता

    हाल ही में हुए घाटशिला उपचुनाव में विधायक की भूमिका सभी ने देखी, न प्रचार, न स्पष्ट समर्थन। जबकि अपने चुनाव में “कमल ही सिलेंडर, सिलेंडर ही कमल है जैसे नारे लगाने में पीछे नहीं रहते थे।

    प्रेस वार्ता में ओम प्रकाश सिंह के साथ पूर्व विधायक प्रतिनिधि नितेश मित्तल, कांग्रेस मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, एमजीएम मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष राकेश दास, उलीडीह मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, आजादनगर मंडल अध्यक्ष फैयाज आलम, पप्पू सिंह उज्जैन आदि उपस्थित थे

    लाचार विधायक के 1 साल मानगो समेत जमशेदपुर पश्चिम की जनता बेहाल:ओम प्रकाश सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान दिवस पर जिला प्रशासन ने किया प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
    Next Article संविधान दिवस पर समाहरणालय सभागार में अधिकारियों-कर्मियों द्वारा प्रस्तावना का सामूहिक पठन

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.