वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्पूर्ण वंदे मातरम का किया सामूहिक गायन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सामूहिक स्वर में सम्पूर्ण वंदे मातरम् का गायन कर माँ भारती को नमन किया। इस दौरान पूरा कार्यालय देशभक्ति के उमंग और ‘वंदे मातरम्’ की गूँज से सराबोर रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा का आह्वान है और भारत माता को प्रणाम है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों की प्रेरणा बना और स्वतंत्रता के संघर्ष को नई ऊर्जा दी। उन्होंने स्मरण दिलाया कि 1905 के बंग-भंग आंदोलन में वंदे मातरम् क्रांति का प्रबल उद्घोष बना। कहा कि अंग्रेजों के प्रतिबंध और कांग्रेस व मुस्लिम लीग के विरोध के बीच भी यह गीत भारतीयों के लिए राष्ट्रभक्ति का महामंत्र बना रहा। आज भी यह गीत सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।
इस दौरान मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, कार्यक्रम के जिला सह संयोजक अप्पा राव, आलोक वाजपेयी, रेणू शर्मा, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, धर्मेंद्र प्रसाद, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, किशोर ओझा, पवन सिंह, जीवन साहू, बबलू गोप, बिनोद राय, रविंद्र सिसोदिया, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, बजरंगी पांडेय, अजय सिंह, सुमित शर्मा, राम सिंह मुंडा, समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

