JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्ष पहुंचे थाना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर | बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गेट के पास एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक मिलकर उसे बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे हैं। सभी आरोपी युवक कॉम्प्लेक्स में बॉक्सिंग प्रैक्टिस के लिए आते हैं। जानकारी के अनुसार बारीडीह और कीताडीह के युवकों के बीच प्रशिक्षण के दौरान पहले भी मारपीट हुई थी, जिसे बाद में शांत कराया गया था।
कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलने के बाद कीताडीह के युवकों ने बारीडीह के एक युवक को घेरकर पीटा। घटना के बाद दोनों पक्ष बिस्टुपुर थाना पहुंच गए और लिखित शिकायत दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

