झूठे आरोप बेनक़ाब: भाजपा के पूर्व आईटी प्रभारी मनी मोहंती को घाटशिला कोर्ट से बेल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला उपचुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के कथित मामले में फँसाए गए भाजपा के पूर्व जिला आईटी प्रभारी मनी मोहंती को आज घाटशिला कोर्ट से बेल मिल गई। भाजपा ने शुरू से ही इसे JMM द्वारा किया गया राजनीतिक षड्यंत्र बताया था। कोर्ट में प्रस्तुत तथ्यों से स्पष्ट हुआ कि मामला निराधार था और राजनीतिक द्वेषवश दर्ज कराया गया था।
मनी मोहंती के कोर्ट पहुँचने पर भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान और गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल पूरी प्रक्रिया में उनके साथ रहे। अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष कितना भी दुष्प्रचार करे, सत्य हमेशा विजयी होता है। वहीं मोहंती ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। भाजयुमो ने स्पष्ट किया कि संगठन राजनीतिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

