Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निपटा लें जरूरी काम, 3 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक; 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी, 2 फरवरी को है रविवार
    Breaking News राष्ट्रीय

    निपटा लें जरूरी काम, 3 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक; 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी, 2 फरवरी को है रविवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: देशभर के ज्यादातर बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे. इससे पहले भी 8 जनवरी को भारत बंद के साथ ही करीब 6 बैंक यूनियनों ने हड़ताल की थी, उस दिन ज्यादातर बैंक बंद रहे थे और जो खुले थे वहां भी कामकाज पर असर पड़ा था. अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो 31 जनवरी से पहले निपटा लें.

    लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने से बढ़ेंगी मुसीबतें

    31 जनवरी 2020 को शुक्रवार है. 1 फरवरी 2020 को शनिवार है और 2 फरवरी को रविवार है. इसलिए लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहे तो ब्रांच में कामकाज पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा. एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है. हालांकि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है.

    मागें न मानने पर हर महीने होगी हड़ताल

    बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं आया तो बैंक कर्मचारी से 1 अप्रैल से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इससे पहले यूनियनों ने लगातार तीन दिन 11, 12 और 13 मार्च को भी बैंक ने हड़ताल करने का फैसला किया है. ऐसे में हड़ताल से पहले ही ग्राहक बैंक से संबंधित अपने जरूरी काम निपटा लें.

    ये हैं बैंक यूनियनों की मांगे

    – वेतन में कम से कम 20 फीसदी की वृद्धि की जाए.

    – बैंकों में हफ्ते में 5 दिन ही काम हो.

    – बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय हो.

    – एनपीएस को खत्म किया जाए.

    – परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार.

    – स्टाफ वेलफेयर फंड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटना.

    – रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर करना.

    – कांट्रैक्ट और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए समान वेतन.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएए पर यूरोपीय संसद में होगी बहस और वोटिंग, भारत ने कहा, एक बार फिर सोच लो
    Next Article अमित शाह बोले- दिल्ली में राहुल बाबा, केजरीवाल ने दंगे करवाए

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.