Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मांगों के अनुरुपःसरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मांगों के अनुरुपःसरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मांगों के अनुरुपःसरयू राय

    प्रसंगः राष्ट्रीय उद्यानों-अभयारण्यों के 1 किमी के दायरे में कोई खनन न होने का

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर प्रसन्नता जताई है, जिसमें कहा गया गया है कि राष्ट्रीय उद्यानों-अभयारण्यों के 1 किमी के दायरे में कोई खनन नहीं होगा।

     

     

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया है, वह उनकी मांगों के पूरी तरह अनुरुप है। अभी तक जो हम लोग कह रहे थे, आज सुप्रीम कोर्ट ने उसे सही साबित किया है।

     

    सरयू राय ने कहा कि बिहार सरकार ने 1968 में सारंडा में प्रस्तावित एक सैंक्चुरी के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया था। उन्होंने विधानसभा में इसको लेकर कई सवाल उठाए लेकिन वह नोटिफिकेशन मिला नहीं। उस क्षेत्र को हम लोग लगातार सैंक्चुरी घोषित करने की मांग उठाते रहे थे।

     

    उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार सरकार द्वारा 1968 में सैक्चुरी का जो प्रस्ताव दिया गया था, उसे मान लिया है। अंतर सिर्फ इतना ही है कि 2015 में भारत सरकार ने कमेटी बनाई थी माइंस प्लान फॉर सस्टेनेबुल माइनिंग। उसमें पूरे सारंडा में कहां माइनिंग होगी, कहां नहीं होगी, यह सब साफ-साफ लिख दिया गया था। माइनिंग जोन और नो माइनिंग जोन बना दिया गया था पूरे सारंडा में। नो माइनिंग जोन के एक हिस्से को आज के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने अलग कर दिया। बस इतना ही फर्क है। श्री राय ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी लगातार मांगों के आलोक में सुप्रीम कोर्ट ने आज शानदार फैसला दिया है।

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मांगों के अनुरुपःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेड क्रॉस भवन के सखी वन स्टॉप सेंटर का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया दौरा
    Next Article कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए बैठक आयोजित

    Related Posts

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    October 22, 2026

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    October 22, 2026

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

    अमेरिका का बड़ा एक्शन, सरकारी सिस्टम से DeepSeek हटाने का आदेश, चीन को डेटा लीक होने का खतरा बताकर लगाई रोक

    सीजेपी नेताओं को नहीं मिली राहत, वापस ली याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिया फैसला

    भुवनेश्वर कुमार के अनुभव से मजबूत होगी टीम इंडिया की गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने बताई वापसी की अहमियत

    SBI डेटा लीक में नया अपडेट 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की पुष्टि, साइरिसिम पर अब भी सस्पेंस

    IIT मद्रास के पूर्व छात्र का बड़ा धमाका AI चिप्स की गर्मी कम करने वाली टेक्नोलॉजी के लिए जुटाए 9 मिलियन डॉलर

    Tesla की उड़ने वाली कार Roadster की भारत में बुकिंग शुरू, ₹2.50 करोड़ तक जमा करने होंगे लेकिन डिलीवरी पर सस्पेंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.