चतुर्थ बाल मेले की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न,भोजन, जल, स्वच्छता, सुरक्षा आदि पर विशेष चर्चा
19 नवंबर की संध्या 5 बजे से होगा कवि सम्मेलन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर आगामी चतुर्थ बाल मेले की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मेले के संयोजक मनोज सिंह ने की।
बैठक में भोजन, जल, स्वच्छता और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी विभागीय अध्यक्षों को पर्याप्त सहयोगी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में खेल, नृत्य, क्विज, दौड़ और निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रतिभागी निबंध की हार्ड कॉपी साथ लाएंगे और कुछ कार्यक्रम पड़ोसी विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।
मेले का उद्घाटन 14 नवंबर को शाम 4 बजे और समापन 20 नवंबर को शाम 7.30 बजे होगा। वहीं, 19 नवंबर को शाम 5 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कवियों को मंच दिया जाएगा।
बैठक में आशुतोष राय, मंजू सिंह, एसपी सिंह, सुधीर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सुखदेव सिंह, आदित्य मुखर्जी, नारायण नायडू, गोपाल कुमार, प्रणब नाहा, पुष्पलता कुमारी, गौरव, पिंटू सिंह, संतोष भगत आदि उपस्थित रहे।

