Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपचुनाव को लेकर घाटशिला में पुलिस अधिकारियों की बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपचुनाव को लेकर घाटशिला में पुलिस अधिकारियों की बैठक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपचुनाव को लेकर घाटशिला में पुलिस अधिकारियों की बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आगामी उपचुनाव को लेकर मंगलवार को घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने की। इस अवसर पर सीआईएसएफ, आईआरबी, जैप के पदाधिकारी सहित जिला पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी ने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, नक्सल प्रभावित इलाकों और पूर्व में नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, प्रत्येक बूथ की संवेदनशीलता और सुरक्षा दृष्टिकोण से तैयार की गई योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन यानी पोल डे पर किस प्रकार की ड्यूटी निर्धारित की गई है और अधिकारियों का आचरण कैसा रहना चाहिए। एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सतर्कता बरतने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी सुरक्षा बलों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।

    उपचुनाव को लेकर घाटशिला में पुलिस अधिकारियों की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व शहर दिवस- 31 अक्टूबर 2025 शहर जहां सौन्दर्य, संभावनाएं एवं संवेदनाएं बिछी हो -ललित गर्ग-
    Next Article फूहड़ शब्दों का ग्लैमर और वर्चुअल समाज की विडंबना

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.