- इंचड़ा गांव की गुरा नदी में छापा, बालू माफियाओं में हड़कंप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : जिला खनन पदाधिकारी अरविंद उरांव के नेतृत्व में इंचड़ा गांव की गुरा नदी में अवैध बालू उठाव रोकने के लिए छापामारी की गई। इस दौरान दो ट्रैक्टर (मिहिंद्रा लाल JH05U-8367 और सोनालिका नीला KUHSK13805385) जब्त किए गए।
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई में जादूगोड़ा थाना में कांड सं0-61/25 दर्ज किया गया। अवैध बालू उठाव से ग्रामीणों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही थीं और बच्चों के स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। इस नदी से रोजाना 40-50 ट्रैक्टर अवैध बालू उठाकर जिले भर में बेचते थे। यह कार्रवाई 40 वर्षों बाद खनन विभाग की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

