राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। सिंहभूम पूर्वी जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कानू मुर्मू ने उपायुक्त को चार सूत्री ज्ञापन देकर मांग किया है कि जिले के सभी मुखियाओं का मानदेय राशि का भुगतान किया जाए। जिले के सभी पंचायतों के डीएमएफटी से स्वीकृत योजनाओं की सूची पंचायतों को उपलब्ध कराया जाए।
डीएमएफटी द्वारा स्वीकृत योजनाओं के शिलापट्ट पर मुखिया गणों का नाम भी लिखा जाए। विभिन्न विभागों के डीएमएफटी द्वारा स्वीकृत्योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन से पूर्व ग्राम पंचायतों से सूचना पत्र उपलब्ध कराया जाए। इसकी कॉपी डीडीसी तथा निदेशक पंचायती राज विभाग को भी भेजा गया है। साथ में रमेश चंद्र मुर्मू अध्यक्ष जमशेदपुर प्रखंड मुखिया संघ, सुनील किस्कू सचिव, सुमन सिरका प्रवक्ता उपस्थित थे।

