झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठन की प्रक्रिया तेज, वरिष्ठ नेताओं ने स्क्रूटनी पूरी कर केंद्रीय आलाकमान को भेजी सूची
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसीसी के विभिन्न पदों के लिए आए 1340 आवेदनों की स्क्रूटनी में जुटे हैं। आवश्यकतानुसार ऐसे योग्य नेताओं के नाम पर भी विचार किया जाएगा जिन्होंने आवेदन नहीं किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने आवेदन पर अपना मंतव्य कॉन्फिडेंशियल तरीके से फॉर्मेट में प्रस्तुत किया है। कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि यह सूची अब केंद्रीय आलाकमान को भेज दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर महीने तक झारखंड पीसीसी का गठन पूर्ण हो जाएगा।
इसके साथ ही संगठन सृजन अभियान के तहत 25 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, जिससे प्रदेश कांग्रेस के संगठन में नई मजबूती आएगी।

